काको: CISF जवान ने प्रखंड के दक्षिणी स्थित सूर्य मंदिर में परिजनों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया, चर्चा का विषय बना
Kako, Jehanabad | Feb 26, 2025 CISF के एक जवान ने प्रखंड के दक्षिणी स्थित सूर्य मंदिर में अपने परिजनों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर के पुजारी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त जवान झारखंड के धनबाद का निवासी यशवंत सिंह है। जो फिलहाल उत्तराखंड में पदस्थापित है। जबकि प्रेमिका गया शहर की प्रीति कुमारी है।