उतरौला: उतरौला में नाग पंचमी पर्व पर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्री दुख हरण नाथ मंदिर में पारंपरिक मेले की रही धूम
उतरौला (बलरामपुर) आज मंगलवार को शाम 3:00 बजे मेले की हुई सुरवात के बाद ही नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने स्नान ध्यान कर घरों में पूजन की तैयारियां शुरू कर दीं। महिलाओं ने घर के आंगन और दीवारों पर गोबर से नाग देवता की आकृतियां बनाईं और दूध, लावा, अक्षत, कुशा आदि