मथुरा: वृन्दावन में 7 से 13 मार्च तक ब्रज की पारंपरिक होली की धूम, 10 को फूल, 11 को लड्डू और 12 को जलेबी होली खेलेंगे भक्त
प्रेम मंदिर के समीप चिंतामणि कुंज में महामंडलेश्वर डॉ आदित्यानंद महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय होली उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 7 से 13 मार्च होने वाले इस आयोजन में अनेक प्रांतो के श्रद्धालु भक्त शामिल होकर ब्रज की होली का आनंद लेंगे। गुरुवार दोपहर को सनातन संस्कार धाम में बैठक कर संतों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।