मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
दन्नाहार क्षेत्र के RCL कोल्ड के पास जसवंतपुर निवासी अवधेश यादव अपनी साइकिल से मैनपुरी मंडी में मुनीम गिरी का काम करने के लिए आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अवधेश यादव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।