दक्षिणी पूर्वी जिला के डीसीपी राजेश देव ने 14 जुलाई को मीडिया को बताया कि बीएसईएस का अधिकारी बन जबरन 12 लाख मांगने वाले तीन आरोपियों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान 62 वर्षीय शमी चड्ढा 59 वर्षीय दिलेश कुमार पारस और 46 वर्षीय शकील अहमद के तौर पर हुई है तीनों पहले भी कई लोगों से बीएसईएस का अधिकारी बन जबरन वसूली कर चुके हैं