जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्य एनजे एक्का को निलंबित कर दिया और उनकी प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर DEO ऑफिस में अटैच किया गया है. शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने निलंबन का आदेश किया है। दरअसल, अभिभावकों ने प्राचार्य द्वारा एडमिशन के नाम पर 15 सौ और टाई, बेल्ट के लिए 3 सौ रुपये की मांगने की शिकायत की थी।