अररिया: ककुडवा बस्ती कब्रिस्तान के समीप राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, बाइक सवार घायल
Araria, Araria | Mar 12, 2025 अररिया के ककुडवा बस्ती कब्रिस्तान के समीप राहगीर को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बाइक एक वयक्ति सवार शेख अब्दुल सुभान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया है।