धार: धार के जेतपुरा में तेज आंधी-बारिश से नीम का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
Dhar, Dhar | May 26, 2025 धार के जेतपुरा में तेज आंधी-बारिश से नीम का पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला।धार के समीप ग्राम जेतपुरा में सोमवार शाम 5 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान धार इंदौर हाईवे के ग्राम जेतपुरा में एक बड़ा नीम का पेड़ आंधी की तेज़ रफ्तार के चलते जड़ से उखड़ गया और सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।