आरा: भोजपुर में भैंस खोजने निकले अरवल निवासी एक बुजुर्ग का शव बरामद, ननउर गांव स्थित सोन नदी से बरामद।
Arrah, Bhojpur | May 20, 2024 भोजपुर में भैंस खोजने निकले अरवल निवासी एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। ननउर गांव स्थित सोन नदी से सोमवार की सुबह बरामद हुआ है। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मदन सिंह के टोला गांव निवासी स्व.राजाराम चौधरी के 65 वर्षीय पुत्र शिव लखन चौधरी हैं।