सुपौल: सुपौल नगर परिषद में जाम से एम्बुलेंस और परीक्षार्थी परेशान, जाम से नहीं मिल पा रहा निजात
Supaul, Supaul | Feb 5, 2026 सुपौल शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या से आम लोगों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के सदर थाना गेट से लेकर महावीर चौक तक लगभग रोजाना घंटों लंबा जाम लगा रहता है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। जाम के कारण पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों तक सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना प