रामपुर: थाना स्वार क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Mar 9, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम नारखेड़ा निवासी 25 वर्षिय दिनेश मोटरसाइकिल पर स्वार के ग्राम काजीपुर स्थित अपने भाई के घर जा रहे थे। शनिवार को शाम सात बजे थाना स्वार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। रविवार को ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।