ग्वालियर गिर्द: सीलिंग फैन से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक, पड़ोसियों ने नाबालिग लड़की को बचाया
बहोडापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर में रखा सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया. गनीमत ये रही कि समय रहते वहां रखे विस्फोटक सामग्री जैसे गैस सिलेंडर और अन्य चीजों को निकाल लिया गया. आगजनी के दौरान घर में एकमात्र मौजूद बालिका को बचा लियागया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आगपर काबू पाया.घर का सभी सामान जलगया