मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहो पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
मीनापुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से शराब के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एएसआई सुरुज कुमार देवा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी जिसमे मानिकपुर गांव के महेश पासवान 10 लीटर व मैथनापुर के धर्मेंद्र सहनी उर्फ मिंटू को 20 लीटर देशी शराब के साथ गुरूवार की देर गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।