उदवंत नगर: कारीसाथ से अपराध की घटना को अंजाम देने हेतु जुटे चार अपराधियो को आर्म्स के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया
गजराजगंज ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर गजराजगंज ओपी थाने लाया।तलासी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया एवम पुलिस ने चारो के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में आर्म्स मामले का नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया पहचान कारीसाथ निवासी मंटू सिंह,रमेश सिंह,शशिकांत सिंह व मोहम्मद इल्ताभ हुसैन के रूप मे हुई।