चेनारी: सासाराम लोकसभा भाजपा के प्रत्याशी शिवेश राम पहुंचे चेनारी महापुरुषों को किया माल्यार्पण
सासाराम लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम रविवार को चेनारी पहुंचे ।उन्होंने भरंदुवा में रमेश तिवारी टाइगर के पिता की आकस्मिक मौत पर परिजनों से मुलाकात किया। उसके बाद उन्होंने चेनारी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,करपूरी ठाकुर, शहिद कृष्ण कुमार पांडे, शहीद संत सिंह, गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लोगों से मिलकर उनके कुशलक्षेम पूछा।