धरमपुरी: ॐ शांति आश्रम के पास दो सड़क दुर्घटनाएं, टेम्पो व बाइक की भिड़ंत और दो बाइक टकराईं, दो बच्चों सहित कई घायल
ॐ शांति आश्रम के सामने दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। पहली दुर्घटना में, टेम्पो और बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में दो बाइक आपस में भीड़ गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ।