ग्राम पंचायत रोहनवाड़ी के गोविंद गुरु धोनी धाम पर भील समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खेरिया, खरसाना, गमीरपुरा, गामानिया मोती, खूंटी बिजीया सहित कई गांवों के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। समाज सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद कई निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए।