झालरापाटन: माचलपुर कोटड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल
माचलपुर कोटडा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गुरुवार दोपहर 2:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। कोटड़ा गांव का रहने वाला ज्ञान सिंह माचलपुर से अपने घर जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।बाद में 108 एंबुलेंस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।