झाझा: नगर परिषद कार्यालय झाझा जाने वाले मार्ग में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से बचा, चालक ने दिखाई सूझबूझ
Jhajha, Jamui | Feb 9, 2025 रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे नगर परिषद कार्यालय झाझा जाने वाली मार्ग में सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से बच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल ट्रक का एक चक्का सड़क पर बने नाला में फंस गया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होने लगा तो चालक ने सूझबूझ से बड़ा हादसा टाल दिया। इस दौरान करीब आधा घन्टा तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।