रातू: चाईबासा सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा
Ratu, Ranchi | Feb 26, 2024 हरमू स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की मौजूदगी में गीता कोड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई । बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनकर उनका स्वागत किया बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस में किसी का सम्मान नहीं किया जाता।