शाजापुर। जिले में मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक सत्यंत्र धनोतिया ने बुधवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभावित है। इसके चलते जिले में ठंड बढ़ेगी।