पीलीभीत: गुलड़िया भूपसिंह पेट्रोल पंप के पास सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के आकाश राठौर पुत्र दाताराम 25 बर्ष बंडा रोड पर स्थित एक राइस मिल में मजदूरी करते थे। रोजाना की तरह रविवार शाम आकाश राइस मिल से घर जाने के लिए निकले।आंधी पानी आने से वह राइस मिल में रुक गए। आंधी बंद होने पर हल्की बरसात होने पर आकाश बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सांड की टक्कर से युवक की मौत।