आरा: आरा के महादेवा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर से रामनवमी शोभा यात्रा की प्रचार गाड़ी को रवाना किया गया
Arrah, Bhojpur | Apr 13, 2024 श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज ने आज महादेवा के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण से श्रीरामनवमी शोभायात्रा के प्रचार गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ को रवाना करने के पूर्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी राम भक्तों को संबोधित किया।