चांद: चांद के सलैया में छिंदवाड़ा के कृषि अधिकारी ने सुपर सीडर तकनीक का लिया जायजा
भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार शाम 6 बजे चांद के सलैया में छिंदवाड़ा के कृषि अधिकारी ने सुपर सीडर तकनीक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से नरवाई न जलाकर डायरेक्ट सुपर सीडर के माध्यम से बुआई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान काफी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे जिन्होंने इस दौरान सहभागिता दी ।