राजसमंद: राजसमंद के सालमपुरा में 11वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ
राजसमंद के सालमपुरा में 11वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ। राजसमंद शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए 11वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय सालमपुरा में धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, ऊषा टेलर के सानिध्य में हुआ।