औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर भोलेस्वर मंदिर के सामने तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी मन्नू पुत्र सरताज शुक्रवार की सुबह 10 बजे दिबियापुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास किसी के यहां मजदूरी का कार्य कर रहा था। बाइक से वह टाइल्स लेने के लिए औरैया की ओर आ रहा था। जैसे ही वह भोलेस्वर मंदिर के समीप पहुंचा कि तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिरकर वह गंभीर घायल हो गया।