गोंडा: भावनियापुर चौराहे के पास खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Jan 26, 2025 गोंडा जिले के बलरामपुर रोड पर स्थित भावनियापुर चौराहे के बाबू बच्चा सिंह इंटर कॉलेज के पास रविवार सुबह 11:00 बजे खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार खरगूपुर थाना क्षेत्र के बनघुसरा निवासी माता प्रसाद तिवारी अपने निजी काम से जा रहे थे। कुछ काम से मोटरसाइकिल खड़ी कर दिया और पुन: सेल्फ से बाइक को स्टार्ट करने लगे तभी अचानक आग लग गई।