आरा: कारीसाथ स्टेशन के पास होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Arrah, Bhojpur | Mar 27, 2024 कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। दिनांक 26 और 27 मार्च की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक भोजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि दानापुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन के एक एसी कोच में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही एसपी ने भारी पुलिस बल मौके पर भेजा।