मॉडल टाऊन: जहांगीरपुरी से एक आरोपी गिरफ्तार, 118 किलोग्राम अवैध पटाखे भी बरामद
उत्तर पश्चिम जिले की AATS की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 118 किलोग्राम अवैध पटाखे भी बरामद किए गए है। 3 नवम्बर शुक्रवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति जहांगीरपुरी इलाके में अवैध पटाखे बेच रहा है। अगर समय रहते ही कार्रवाई की जाती है। तो इसे पकड़ा जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की और इसे पकड़ लिया गया। जिसके पास से 118 किलोग्राम अवैध पटाखे भी बरामद हुए। जिन्हें जब्त कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया।