बासोदा: बासौदा में निकली 251 फीट लंबी चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल
Basoda, Vidisha | Sep 25, 2025 बासौदा में गुरुवार दोपहर 2 बजे धर्म कांटा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से विशेष चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 251 फीट लंबी चुनरी को सैकड़ों महिलाओं ने अपने हाथों में थामा और डीजे की धुन पर भक्ति गीत बजते रहे। युवतियां नृत्य करती हुईं चल रही थीं और महिलाएं भजन गा रही थीं। चुनरी यात्रा बरेठ रोड से होते हुए जय स्तंभ चौराहे तक गई और फिर सिटी मार्केट