हौज खास: छतरपुर इलाके से दो विदेशी ड्रग तस्कर को नारकोटिक्स दस्ते ने किया गिरफ्तार,43 ग्राम कोकीन बरामद
दक्षिणी जिला के डीसीपी अंकित चौहान ने 27 जुलाई को मीडिया को बताया कि नारकोटिक्स दस्ते ने दो विदेशी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है उनके पास से 43 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है दोनों मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाले हैं फिलहाल दोनों से पूछताछ कर पूरे गिरोह के बारे में पता किया जा रहा है