सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित अजमत मार्केट के सामने 18 वर्षीय अक्षय की 30 जनवरी 2016 को शोएब एवं मोहम्मद डेनियल के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए जिला जज विनय कुमार द्विवेदी के द्वारा दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनते हुए 20-20 हजार जुर्माना किया गया है।