चान्हो: चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता डालेंगे वोट।
Chanho, Ranchi | May 13, 2024 चौथे चरण के चुनाव के तहत सोमवार 13 मई को पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा. मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मतदान केंद्रों के लिए रवाना किये जा चुके हैं. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा.नेहा अरोड़ा ने बताया कि पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की रवानगी की जीपीएस और ऐप के माध्यम मोनेटरिंग होगा