दौसा: सेंथल थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के समीप बाइक और बस में हुई टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Dausa, Dausa | Oct 30, 2025 बीती रात सेंथल थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के समीप एक बाइक और बस में टक्कर हो गई जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सेंथल थाना पुलिस ने मृतक युवक का शव जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है और आगे की कार्यवाही जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक आंधी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।