ग्वालियर गिर्द: रामनवमी पर सिकंदर कंपू से प्रजापति समाज की भव्य चुनरी यात्रा निकली
समूचे देश सहित ग्वालियर में भी रामनवमी की धूम है। इसी कड़ी में प्रजापति समाज ने भव्य चुनरी - यात्रा निकाली। सिकंदर कंपू से आरम्भ हुई ये चुनरी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महलगांव स्थित करौली माता मंदिर पहुंचेगी। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करौली माता को अर्पित की जाएगी।