औरैया: चंबल में पानी अधिक आने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा, 10 गांव प्रभावित, डीएम बोले- प्रशासन पूरी तरह से तैयार
बारिश के बाद लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर के संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने ककोर मुख्यालय से जानकारी देते हुए बताया फिलहाल जलस्तर कम हो रहा है। बताया कि इससे करीब 9 से 10 गांव प्रभावित होते हैं। जिसके लिए बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।