शुक्रवार शाम 4 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर सारंगी पर सुंदरकांड की चौपाई पर एक कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी प्रदीप उपाध्याय एवं मूलचंद दास बैरागी द्वारा अभिषेक कर श्रृंगार एवं चोला चडाकर विधि विधान से पूजन पाठ कर यज्ञ की शुरुआत की। करीब 3 घंटे चले इस यज्ञ में भक्तों ने आहुतियां दी। यज्ञ के बाद हनुमान जी की महाआरती उतारी गई