कलियासोल: भुरकुंडा बाड़ी स्कूल एवं कलियासोल उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राज्य व्यापी जागरुकता कार्यक्रम के तहत सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, धनबाद, की ओर से नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कलियासोल प्रखंड स्थित भुरकुंदाबाड़ी स्कूल एवं कालियासोल उच्च विद्यालय में कला निकेतन के द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया।