मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन से अयोध्या के लिए ट्रेन सेवा कल से होगी शुरू, क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर
मारवाड़ जंक्शन से अयोध्या के लिए आस्था एक्सप्रेस ट्रेन की कल से शुरुआत होगी। मारवाड़ जंक्शन से अयोध्या तीर्थ राम मंदिर की यात्रा के लिए कल से रेल प्रशासन आस्था ट्रेन की शुरुआत कर रहा है। प्रातः 6:30 बजे मारवाड़ जंक्शन से यह ट्रेन रवाना होगी जो अगले दिन 12:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन को लेकर क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है।