सराय अकील (कौशांबी)।ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किशुनपुर अंबारी गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। मुंबई से आए समाजसेवी मोहम्मद अमजद, अतुल योगी, जितेंद्र जायसवाल रहे!