कटिहार: कैथोलिक चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने कैंडल जलाकर की प्रार्थना
पूरे देश के साथ कटिहार जिले में भी क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरुवार की शाम 7:30 बजे कैथोलिक चर्च में सभी धर्म के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। जहां लोगों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की और अपने परिवार की सुख समृद्धि की भी कामना की। क्रिसमस को लेकर चर्च के पास एक छोटा मेले का भी आयोजन किया गया था। जहां लोगों ने प्रार्थना कर मेले का भी आनंद उठाया।