चड्ढा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब सात बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बिजली के ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।