महमूदाबाद के शिया जामा मस्जिद में अयातुल्लाह सैयद अली खामनेई की हत्या के बाद शोक सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान ईरानी दूतावास नई दिल्ली को संबोधित शोक पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इसके बाद मस्जिद से कर्बला तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।