सतना के पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल के लिए वाहनों की लगी लंबी कतार
सतना जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर आम जनता में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जहां लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन फुल कराने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। अचानक बढ़ी इस भीड़ से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।हालांकि सरकार के द्वारा देश वासियो से ईंधन पर्याप्त होने का ऐलान किया जा रहा है।