लापुंग: राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ी में प्रबंधन शिक्षा समिति की हुई बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की हुए शामिल
Lapung, Ranchi | Aug 30, 2024 आज लापुंग प्रखंड के डाड़ी पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाड़ी में प्रबंधन शिक्षा समिति की बैठक मे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए। इस बैठक में सभी अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना था।