इकौना: इकौना सहित पूरे जनपद मे शराब व भांग की दुकाने 14 अप्रैल को बंद रहेगी
जिला अधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश आबकारी मैनुअल खण्ड-1, भाग-2, अनुभाग-5 के नियम-13(ख)(3) में प्राविधानानुसार 14 अप्रैल, 2024 को डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्म दिवस के अवसर पर जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग की दुकाने तथा देशी शराब/विदेशी मदिरा व बीयर के थोक अनुज्ञापन तथा भांग दुकाने बन्द रखी जायेगी।