ग्वालियर गिर्द: फूल बाग स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक के लॉकर से निकालकर लाए गए ₹100 करोड़ के गहने
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जब जन्माष्टमी की बात हो और शहर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर और राधा-कृष्ण के 100 करोड़ के बेशकीमती गहनों का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। जन्माष्टमी पर ग्वालियर के गोपाल मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण 100 करोड़ के गहनों से सिंगार हुआ है।