ओरमांझी: नामकुम के हहाप में मिट्टी खुदाई के दौरान मिला पैरा बम,
नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप जंगल में जमीन खुदाई के दौरान पैरा बम मिला। खुदाई कर रहे लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची, इसके बाद बीडीएस टीम पहुंच कर उसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। विस्फोट के दौरान बहुत जोरदार आवाज हुई। मालूम हो कि हहाप जंगल के समीप मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, इसी क्रम में बम देखा गया।