लखनादौन: ग्राम सिहोरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, मौके पर मौत
लखनादौन विकास खंड के लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम सिहोरा के समीप आज दिन गुरुवार को दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार नवयुवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।