रामपुर: जेल रोड पर स्कूली बस की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 27, 2024 मुहल्ला पीला तालाब घेर कटे बाज़ खान निवासी 70 वर्षिय तस्लीम अख्तर अपनी बेटी के घर जा रही थी। लोगो ने बताया कि जेल रोड पर स्कूल की बस की टक्कर से बुज़ुर्ग महिला घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।